फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The magic of wrists will be seen in the state level hockey competition.

Maharajganj News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में दिखेगा कलाइयों का कमाल

Sat, 13 Dec 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The magic of wrists will be seen in the state level hockey competition.
जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। 19 से 24 दिसम्बर तक रामपुर में होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी में जिले के खिलाड़ियों के कलाई का कमाल देखने को मिलेगा। शुक्रवार को राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में हुआ। इसमें 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित किए गए।

राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति जिले के युवाओं का लगाव काफी अधिक है। यहां की बेटियां भी हाकी के प्रति रुचि रखकर विभिन्न मंडल व राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेती हैं। रामपुर में होने जा रहे राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन ट्रायल शुक्रवार स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल की देखरेख में आयोजित किया गया। इस ट्रायल में कुल 30 युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें आयुष, अनिकेत, मनोज, अवनीश, मोनू तिवारी, आदित्य, अखंड सिंह, शिवम, राजवीर व मो. जीशान का नाम शामिल है। चयनित खिलाड़ी मंडल ट्रायल खेलकर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए रामपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed