फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The lock of a grocery store was broken for the second time within a week.

Maharajganj News: एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार किराने की दुकान का टूटा ताला

Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The lock of a grocery store was broken for the second time within a week.
महराजगंज। शहर में किराने की दुकानों की सुरक्षा को लेकर कारोबारी चिंतित हैं। एक सप्ताह के भीतर चोरों ने दो किराने की दुकानों का ताला तोड़ दिया। आरोपियों पर शिंकजा कसने में जिम्मेदार बेखबर हैं। सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत गेट के पास अरविंद जायसवाल की किराने की दुकान है। रविवार की रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गए। कारोबारी की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। करीब एक एक सप्ताह पहले फरेंदा रोड़ पर नगर सहकारी बैंक के पास मनोज जायसवाल के किराने की दुकान का ताला तोड़ा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में भी पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। व्यापारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटनाएं शहर में बढ़ रहीं हैं। दुकानों की सुरक्षा को लेकर व्यापारी परेशान हैं। एक सप्ताह के भीतर ही दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed