फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The leopard took away the goat from the village

गांव से बकरी उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 20 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The leopard took away the goat from the village
गांव से बकरी उठा ले गया तेंदुआ
विज्ञापन

दस दिन पूर्व बकरी चराने गए बच्चे को तेंदुए ने मार डाला था
नौतनवां (महराजगंज)। घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह से शुक्रवार को तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया। दस दिन पूर्व तेंदुए ने जंगल किनारे बकरी चराने गए चकदह गांव के बालक को मार डाला था। तब से गांव में वन विभाग ने पिंजरा लगा रखा है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है।
टेढ़ी घाट बीट के गुलरिहवा कंपार्टमेंट के जंगल से सटे गांव हनुमानगढ़ियां के कुसमहवा टोले के ओमप्रकाश की बकरी शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे पौधशाला के पास चर रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने बकरी को दबोच लिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर, रामनयन चौधरी आदि ने बताया कि तेंदुए के भय से ग्रामीण पूरी रात लाठी-डंडा लेकर निगरानी कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed