{"_id":"6307c77038a8d647ef25e17c","slug":"the-leopard-ran-back-on-hearing-the-noise-maharajganj-news-gkp4482410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को दबोचने आ रहा तेंदुआ शोरसुनकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी को दबोचने आ रहा तेंदुआ शोरसुनकर भागा
विज्ञापन
बकरी को दबोचने आ रहा तेंदुआ शोर सुनकर उल्टे पांव भागा
जंगल के किनारे सब्जी की खेती करने वाले किसान काफी भयभीत
नौतनवां(महराजगंज)। टेढ़ी घाट बीट के गुलरिहवा कंपार्टमेंट के जंगल से सटे गांव रामनगर के पोखरहवा टोले के पास बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
रामनगर गांव के पोखरहवा टोले की गीता की बकरियां घर से पूरब जंगल के पास परती में चर रही थी। गीता की बेटी नीलम बकरियों को पानी पिलाने जा रही थी, इस बीच अचानक तेंदुआ जंगल से निकलकर बकरियों की तरफ लपका। नीलम ने तेंदुआ को देखा तो शोर मचाने लगी। गीता ने भी शोर मचाया तो आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े।
काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उल्टे पांव जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण विजय, पुष्पा, बुद्धिराम, सुरेश, रामरेखा, संजय, घनश्याम, रामधनी, रामबचन , कोइल आदि ने बताया कि तेंदुआ एक सप्ताह से जंगल के बाहर निकलकर गांव की ओर आ रहा है। इसके पहले कुसमहवा के जयश्री तथा ओमप्रकाश की बकरी को तेंदुआ मार चुका है। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे गांव के पास आ जाने से लोग भयभीत हैं। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि जंगल के पास परती में चर रही बकरियों को देखकर तेंदुआ जंगल से बाहर आया था। लोगों को सजग रहने का सुझाव दिया गया है।