{"_id":"699e16bf5231befb4c0ab2df","slug":"the-lawyers-held-a-meeting-and-formulated-a-strategy-against-the-sub-registrar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-172244-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने बैठक कर उपनिबंधक के खिलाफ बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने बैठक कर उपनिबंधक के खिलाफ बनाई रणनीति
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बैठक कर व्यक्त किया आक्रोश
अवैध धनउगाही एवं दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं, होगा आंदोलन : अध्यक्ष
सोमवार को अधिवक्ता के साथ हुई कहासुनी के बाद गरमाया मामला
नौतनवा। स्थानीय निबंधन विभाग में रेवेन्यू बार एसोसिएशन एवं उपनिबंधक के बीच तनातनी की स्थिति बन गई है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर उपनिबंधक पर फिर से आरोप लगाए और आंदोलन की रणनीति तैयार की।
बता दें कि गत सोमवार की दोपहर अधिवक्ता रेयाज अहमद के एक बैनामा से जुड़े मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को अधिवक्ता रेयाज अहमद एवं उपनिबंधक ने बार एसोसिएशन को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पत्र दिया। इसको देखते हुए संघ अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल आकस्मिक बैठक बुलाई। मंगलवार को बैठक में उपनिबंधक द्वारा पूर्व में भी अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, जगनरायन विश्वकर्मा, रवींद्र नाथ त्रिपाठी और अब रेयाज अहमद के साथ धन उगाही की नीयत से बैनामा रोकने एवं किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर सभी अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि उपनिबंधक का रवैया जनता और अधिवक्ता दोनों के हित में नहीं है। बिना पैसों के कोई काम नहीं किया जा रहा है। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, सचिव दयानंद यादव, मनोज मिश्रा, नागेंद्र शुक्ला, रवींद्र नाथ त्रिपाठी, रेयाज अहमद, दीपेंद्र प्रजापति, सचिन स्वरूप श्रीवास्तव, अनिल कुमार, आशीष श्रीवास्तव, जगनरायन विश्वकर्मा, अरुणेश मौजूद रहे।