फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Kerala Story movie story

द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी में गड़बड़ी नहीं : मनोज

Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Kerala Story movie story
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद मनोज तिवारी।
सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा विकास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी में सच्ची है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। केरल की सच्ची घटना को फिल्म के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है। बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है। बतौर अभिनेता मैं इसे गलत नहीं मान रहा हूं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को वैन नहीं किया, यह सराहनीय कदम है। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकसित हो रहा है। अपराध का ग्राफ गिर रहा है। जनता खुशहाल है।
यह कहना है दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने का। वह मंगलवार को शहर में एक होटल का उद्घाटन करने आए थे। शहर में प्रवेश करते ही बलिया नाले पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि द केरल स्टोरी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसे वे लोग रोक रहे हैं, जिन्हें सच्चाई से नफरत है। सही तथ्यों को दिखाने में क्यों किसी को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म की कहानी गलत तथ्यों पर होती है तो उसके लिए कानून बना है। कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन विकास को गति मिलेगी। होटल इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी तो रोजगार के साथ पर्यटन क्षेत्र का विकास भी होगा। सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed