फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The judge inspected the village court.

Maharajganj News: न्यायाधीश ने किया ग्राम न्यायालय का मुआयना

Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The judge inspected the village court.
नौतनवा। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक सोमवार की सुबह नौतनवा तहसील परिसर में स्थापित ग्राम न्यायालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे न्यायालय का मुआयना करते हुए फाइलों और अभिलेखों की जांच की और उसके सुरक्षित रख-रखाव, मामलों के निस्तारण आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने बताया कि ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर फाइलों और अभिलेखों के रख-रखाव एवं उसमें अंकित प्रविष्टियों आदि की जांच-पड़ताल की गई।

न्यायाधीश ग्राम न्यायालय विपुल कुमार को पुराने मुकदमों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जन उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने के लिए न्यायालय सदैव तत्पर है। न्यायालय का रुख करने वाले पीड़ितों को निश्चित रूप से स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिल सके, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान न्यायाधीश ग्राम न्यायालय विपुल कुमार, सीओ अंकुर गौतम, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, विजय यादव, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed