फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The joy continues, workers celebrate

Maharajganj News: खुशियों का दौर जारी, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The joy continues, workers celebrate
फरेंदा में खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम की घोषणा होने के बाद से जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम लोगों ने भी खुशी प्रकट की है। सोमवार को भी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। सभी लोगों ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन

महराजगंज शहर में कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट की। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ. शांति शरण मिश्र ने बताया कि पार्टी ने महराजगंज के लोगों का मान बढ़ाया है। प्रदेश की सत्ता का केंद्र विंदू महराजगंज बना है। यह सभी के लिए गौरव की बात है। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जुड़ाव जन-जन से है। कार्यकर्ताओं के बीच इनकी पैठ मजबूत है। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने सोमवार को पूरे तहसील में मिठाई बांटी। नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश का नेतृत्व सौंप भाजपा ने पूरे जनपद को गौरवान्वित महसूस कराया है। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्लाॅक प्रमुख सहित उनके सहयोगियों ने पटाखे फोड़ कर मिठाई बांटी। सिसवा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद के नेतृत्व में बीडीसी, ग्राम प्रधान सहित अन्य सहयोगियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाई बांटी। जिला महामंत्री एसटी मोर्चा जगरनाथ गौड़ ने कहा कि यह महराजगंज सहित पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। इस दौरान राजन विश्वकर्मा, राकेश मिश्रा, शैलेश रौनियार, अजय सिंह, मिथिलेश मिश्रा मौजूद रहे। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में नगर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस मौके गोलू साहू, गुरु मद्देशिया, धीरज मद्देशिया, राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed