{"_id":"69b9c5e61c051f07f90fcef1","slug":"the-innocent-should-not-be-implicated-in-the-case-and-the-guilty-should-not-be-spared-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173552-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुकदमे में निर्दोषों को न फंसाया जाए और न दोषी को छोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुकदमे में निर्दोषों को न फंसाया जाए और न दोषी को छोड़ा जाए
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विकास भवन सभागार
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विकास भवन में की समीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी अधिकारियों के साथ की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मुकदमे में निर्दोष को न फंसाया जाए तथा दोषी को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए और यह भी ख्याल रखा जाए कि पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं का समाधान जिले स्तर पर ही कर दिया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से भाग दौड़ न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को परिवार का व्यक्ति समझे पीड़ित का सहयोग करना तथा उनको लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य है। अध्यक्ष के समक्ष सर्वप्रथम समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनाओं की प्रगति को प्रस्तुत किया गया।
इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना, पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, आधारशिला वृद्धा आश्रम, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना के संबंध में अब तक की अद्यतन प्रगति की प्रस्तुति की गई। जिस पर अध्यक्ष द्वारा संतोष व्यक्त किया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2025-26 में अब तक एससी/एसटी पंजीकृत मुकदमों में अद्यतन स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
अध्यक्ष द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एल टी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में एसटी-एससी कोटे के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा विद्यालयों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजस्व से संबंधित मामलों में संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिया।
अध्यक्ष द्वारा पुलिस विभाग से यह भी जाना कि आयोग से प्रेषित पत्र का जांच कराया जा रहा है अथवा नहीं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मुलाकाती उपस्थित रहे।