फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The industry will get strengthened by the technical upgradation scheme

Maharajganj News: तकनीकी उन्नयन योजना से उद्योग को मिलेगी मजबूती

Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The industry will get strengthened by the technical upgradation scheme
महराजगंज। पुरानी मशीनों का उपयोग करने वाले उद्योग केंद्र नई मशीन स्थापना के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग से अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए तकनीकी उन्नयन योजना के तहत उन्हें आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए शासन की तरफ से उपकरणों की व्यवस्था के लिए तकनीकी उन्नयन योजना शुरू की है। इसमें स्वरोजगार करने वालों को व्यय धनराशि का 50 फीसदी अनुदान सरकार देगी। इससे उन्हें अपने उत्पादन और व्यापार को बढ़ाने में सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से आर्थिक वैश्वीकरण और विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के वातावरण और उदारीकरण के प्रभाव को देखते हुए लघु उद्योगों के त्वरित विकास एवं प्रतिस्पर्धा की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन (टेक्निकल अपग्रेडेशन) योजना चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाइयों को उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार के लिए अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था करने में व्यय की गई धनराशि का 50 प्रतिशत पूंजी उपादान देय होगा। इसकी अधिकतम सीमा पांच लाख रुपये तक होगी। बताया कि खरीदी गई मशीनों पर वित्तीय निगम या बैंकों से ऋण लिए जाने की दशा में वित्तीय संस्थाओं को देय ब्याज की आंशिक प्रतिपूर्ति करते हुए बाकी भुगतान देय होगा।

योजना लाभ के लिए औद्योगिक इकाइयां कम से कम तीन वर्ष से कार्य कर रही हों। अनुदान प्राप्त करने के पांच वर्ष के अंदर यदि इकाई बंद होती है तो समस्त अनुदान वापस करनी होगी। आवेदन ऑनलाइन एमएसएमई डाट यूपीजीओवीडाटइन बेवसाइट पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed