फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The humid heat caused trouble at night, and there is no relief even today.

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी ने रात में किया परेशान, आज भी राहत नहीं

Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The humid heat caused trouble at night, and there is no relief even today.
प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता पर अपडेट
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार की रात और रविवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। यहां तक कि पंखे व कूलर से भी लोगों को विशेष राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आंशिक बदरी के बीच गर्मी के तेवर कुछ और तल्ख होंगे।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में करीब 2.0 डिग्री सेल्सियस की तो रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंचने से मानसूनी द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में खिसककर बीकानेर, ग्वालियर, उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश पर संकेन्द्रित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से पुरी होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मानसूनी प्रवाह मध्य भारत की ओर हो गया है। अनुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान जिले में हल्की से मध्यम वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इससे गर्मी व उमस के तेवर में कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed