{"_id":"69b9bff33ff1606c930436d1","slug":"the-health-department-sealed-the-ot-of-a-private-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173550-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल की ओटी को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल की ओटी को किया सील
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई
महराजगंज। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर नोवा हॉस्पिटल एंड डायबिटीज केयर, मऊपाकड़, धनेवा धनेई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया।
यह निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संचालक आलोक कुमार पटेल मौके पर उपस्थित पाए गए। अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिलीं। इनमें चांदनी देवी का सीजेरियन प्रसव हुआ था और निर्मला देवी की गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन किया गया था। हालांकि, निरीक्षण के समय अस्पताल में कोई भी योग्य चिकित्सक या नामित पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद नहीं पाया गया। केवल एक अयोग्य पैरामेडिकल स्टॉफ और एक अन्य एएनएम स्टॉ़फ उपस्थित थी।
टीम ने पाया कि अस्पताल के निचले तल पर बिना पंजीकरण वाली एक्स-रे मशीन संचालित की जा रही थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ऑपरेशन थिएटर (ओटी) कक्ष की व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस वजह से ओटी को तत्काल सील कर दिया गया। इसके अलावा, अस्पताल का बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की वैधता समाप्त हो चुकी थी।