{"_id":"69fa5f7523c8c5dc480a4be5","slug":"the-heads-raised-their-voice-appoint-an-administrator-or-extend-their-tenure-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-157662-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधानों ने बुलंद की आवाज, प्रशासक बनाएं या बढ़ाया जाए कार्यकालग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधानों ने बुलंद की आवाज, प्रशासक बनाएं या बढ़ाया जाए कार्यकालग
Wed, 06 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वह लोग चुनाव के लिए तैयार है। यदि समय पर चुनाव नहीं कराया जाता है तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप जाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में इन दिनों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मजबूती से अपनी बात शासन तक पहुंचाने में जुटे हैं।
उन्होंने ने कहा कि आगामी 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में यदि समय पर चुनाव न हो पाए तो उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए या ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में अपनी पूरी भूमिका निभाता है, ऐसे में चुनाव न होने की दिशा में किसी दूसरे को प्रशासक बना बनाया जाना कतई मंजूर नहीं रहेगा। यदि सरकार इस मामले में अपना निर्णय प्रधानों की हित में नहीं देती है, तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बृहद पैमाने पर आंदोलन होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी और डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय उर्फ छोटे ने कहा कि गांवों विकास के मुख्य कड़ी के रूप में ग्राम प्रधान होता है, जिनकी मांगों को पूरा किया जाना सरकार को प्राथमिकता के तौर पर गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि ब्लॉक से लेकर प्रांतीय स्तर तक उठाई जा रही मांग को सरकार जरूर पूरा करेगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने किया। अंत में बीडीओ के अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, राकेश द्विवेदी, पप्पू पांडेय, पप्पू श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, केशभान चौधरी आदि मौजूद रहे।ह