फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The head husband has also grabbed aunt's land

Maharajganj News: बुआ का भी जमीन हड़प चुका है प्रधान पति

Sat, 28 Sep 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The head husband has also grabbed aunt's land
महराजगंज। क्षेत्र के कुंवारीसती गांव में एक बेसहारा महिला का पहले आशियाना उजाड़ा, फिर पति की मौत में मिले अनुदान की रकम हड़पने वाला प्रधान पति का धोखाधड़ी से गहरा नाता है। सूत्रों की माने तो प्रधान पति इसके पहले सगी बुआ सहित कई लोगों को धोखे में रखकर लाखों रुपये की जमीन हड़प ली है। इतना ही नहीं प्रधान पति का गांव में सत्ता होने के चलते सरकारी योजनाओं में भी जमकर मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधान पति के एक करीबी की माने तो प्रधान पति तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। वह अमीन के साथ ही बहुत शातिर दिमाग भी रखता है। एक दशक पहले प्रधान पति भाइयों से अलग होकर परिवार के साथ रहने लगा। प्रधान पति की एकलौती बुआ दुर्गावती की शादी गांव के ही टोला पकड़ीहवा निवासी भोली के साथ हुई थी। भोली थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। बुआ के ससुर की मौत के बाद पूरी संपत्ति भोली के नाम हो गई। इसी बीच फूफा भोली की संपत्ति पर प्रधान पति की नजर पड़ गई।
विज्ञापन

फिर प्रधान पति ने बुआ को झांसे में लेकर फूफा के लिए रिक्शा खरीदा। उसके बाद धोखे में रखकर पूरी संपत्ति को अपने नाम करा लिया। बताया जा रहा है की वर्तमान में प्रधान पति की बुआ दुर्गावती पति भोली के साथ नंदलाल वर्मा के जर्जर मकान में गुजर बसर कर रही हैं। इतना ही नहीं करीब चार वर्ष पहले प्रधान पति ने ढेकावे निवासी शक्ति कपूर को झांसे ले लेकर ठूठीबारी सड़क के पास स्थित जमीन का बैनामा करीब सात लाख उधार के तौर पर करा लिया। उसके बाद रकम देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़ित की ओर से शिकायत करने और काफी प्रयास के बाद किसी तरह लगभग एक लाख रुपये लौटाया। बाकी के बचे रुपये हड़प लिया। इतना ही जिस भूमि पर प्रधान पति ने मकान का निर्माण कराया है वह भूमि भी गांव के ही रहने वाले रामलक्षण की थी। उनकी भी पूरी जमीन हड़प लिया। रामलक्ष्मण मजबूर होकर नेपाल चले गए, जो आज तक वापस लौट के नहीं आए। आगे बताया की प्रधान पति का वर्तमान में गांव में सत्ता है। गांव में आने वाली सरकारी योजनाओं में भी प्रधान पति की ओर से जमकर मनमानी किया जा रहा है। गांव में तमाम पात्र लाभार्थियों के होने के बावजूद भी प्रधान पति की ओर से अपात्र पटीदारों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed