{"_id":"68bde3371bca41b4ae0dbd6e","slug":"the-girl-went-for-a-walk-in-the-village-with-her-boyfriend-a-case-was-filed-against-the-young-man-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-158998-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव में घूमने निकली युवती प्रेमी के साथ गई, युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव में घूमने निकली युवती प्रेमी के साथ गई, युवक पर केस दर्ज
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से आधे घंटे के लिए घूमने निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई।
परिजनों के अनुसार, काफी देर बाद जब युवती घर नहीं लौटी तो वह खोजबीन करने लगे। इस दौरान पता चला कि युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि मैं रोजगार के लिए घर से बाहर गया था। घर पर पत्नी बच्चों के साथ रह रही थी।
बीते दो सितंबर को 18 वर्षीय बेटी गांव में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गई। उसने अपनी मां से बताया था कि आधे घंटे में आ जाएगी। पत्नी ने उसे जाने दिया और खुद सो गई। जब नींद खुली तब देखा कि बेटी घर पर नहीं है।
पत्नी ने अपने परिवार व पास-पड़ोस में पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शाम लगभग 5 बजे मैं घर आया तो पत्नी ने पूरी बात बताई।
मैंने अपने स्तर से पता लगाया तो पता चला कि गांव का ही रोहित शर्मा उसे भगा ले गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक रोहित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।