फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girl eloped with her lover taking jewelry

Maharajganj News: गहने लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार

Thu, 22 May 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The girl eloped with her lover taking jewelry
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती जरूरी काम का बहाना बनाकर घर से निकली और डेढ़ लाख रुपये के गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया कि बीते 17 मई को दोपहर करीब 12 बजे मेरी 24 वर्षीय बेटी जरूरी काम बताकर घर से बाहर निकली थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। नात रिश्तेदार सबके यहां पता किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि वह घर में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का जेवर भी लेकर गई है। अगले दिन पता चला कि उसे पिपराइच थाना क्षेत्र का एक युवक भगा ले गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विष्णु गौड़ निवासी पोखरभिंडा बड़ा टोला, थाना पिपराइच, गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed