फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The gardener found that the smell of the garden rose

बागवान मिला ऐसा कि महक उठी बगिया

Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
The gardener found that the smell of the garden rose
अमोढा प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को पढ़ाते अध्यापक रिज्वनुल्लाह खां। - फोटो : MAHARAJGANJ
बागवान मिला ऐसा कि महक उठी बगिया
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रिजवानुल्लाह ने बदल दी सरकारी स्कूल की सूरत, लोगों की मदद से स्मार्ट क्लास और इन्वर्टर की सुविधा मिली
घुघली। सरकारी शिक्षकों को अमोढ़ा प्राथमिक विद्यालय को देखकर अपनी सोच बदल डालनी पड़ेगी। रंग बिरंगे फूलों से महकते शिक्षा के इस मंदिर में न सिर्फ पठन-पाठन होता है, बल्कि चरित्र निर्माण भी होता है। यही वजह है कि यहां छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों की मदद से स्कूल में इन्वर्टर और डेस्क बेंच की व्यवस्था हुई है। स्मार्ट क्लास भी शुरू हो गया है। शिक्षकों की मदद से नवोदय स्कूल में दाखिला के लिए निशुल्क तैयारी भी कराई जाने लगी है।
प्रधानाध्यापक रिज्वनुल्लाह खां के अथक परिश्रम की बदौलत यह सब कुछ हुआ है। यहां आने वाले व्यवस्था देखकर हैरत में पड़ जाते हैं कि यह सरकारी स्कूल है या प्राइवेट। 100 गमलों वाले फूल, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था स्कूल में है। बच्चे कंप्यूटर के माध्यम से तकनीकी ज्ञान सीखते हैं। बिजली नहीं रहने पर भी इन्वर्टर से काम चलता है।
विज्ञापन

एक कमरे की लाइब्रेरी बनी है, जहां पुस्तकें उपलब्ध हैं। घुघली बीआरसी से 5 किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय को संवारने में प्रधानाध्यापक रिज्वनुल्लाह ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यहां के छात्र को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2021-22 में सफलता मिली है। प्रधानाध्यापक रिजवानुल्लाह खां ने बताया कि वर्तमान में छात्र संख्या 310 हो चुकी है। लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है। आने वाले दिनों में यहां बच्चों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed