फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Food Department team raided and took samples of five sweets and sent them for testing.

Maharajganj News: खाद्य विभाग की टीम ने छापामार पांच मिठाइयों के नमूने लेकर जांच को भेजे

Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The Food Department team raided and took samples of five sweets and sent them for testing.
खोया और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए
विज्ञापन


रक्षाबंधन को लेकर चलाया गया अभियान
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को फरेंदा रोड स्थित एक मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से खोया और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने शिकारपुर क्षेत्र में भी मिठाई की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

शिकारपुर में एक मिठाई दुकान से पेड़ा, एक मिठाई की दुकान से मिल्क केक और एक अन्य दुकान से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल पांच नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed