फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The first phase of the electricity bill relief scheme has been extended by three days.

Maharajganj News: बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण की अवधि तीन दिन बढ़ी

Fri, 02 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The first phase of the electricity bill relief scheme has been extended by three days.
3 जनवरी तक पंजीकरण कराने वालों को मिलेगी पूरी छूट
विज्ञापन

महराजगंज। बिजली उपभोक्ताओं से मिल रहे व्यापक समर्थन को देखते हुए बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण की अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। यह चरण आज समाप्त होना था लेकिन अब 3 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, एक दिसंबर से शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना को व्यापक समर्थन मिल रहा है। जिले में अब तक लगभग 60 हजार उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण करा लिया है। इसके माध्यम से पावर कॉरपोरेशन को करीब 70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के अधिकारियों से योजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रभारी अधीक्षण अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती भागीदारी को देखते हुए शासन स्तर से बिजली बिल राहत योजना के तहत प्रथम चरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 3 जनवरी से पहले अपना पंजीकरण कराकर बकाया बिजली बिल जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed