फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The first installment of the housing scheme was sent to 90,000 beneficiaries.

Maharajganj News: आवास योजना के 90 हजार लाभार्थियों को भेजी गई पहली किश्त

Tue, 17 Mar 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The first installment of the housing scheme was sent to 90,000 beneficiaries.
गुंजा देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान करते मा. विधायक पनियरा।  
मुख्यमंत्री ने लाभार्थी गुंजा देवी से किया संवाद
विज्ञापन

जनपद के 1,285 लाभार्थियों के खातों में एक लाख की धनराशि भेजी गई
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 90,000 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी गुंजा देवी से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान गुंजा देवी को आवास स्वीकृत होने और उसके लिए प्रथम किश्त मिलने की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने गुंजा देवी को सरकार की ओर से मिल रहे अन्य योजनाओं के लाभों की भी जानकारी ली। कहा कि सरकार का प्रयास है कि आप लोगों तक प्रत्येक योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने गुंजा देवी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया। जनपद में कुल 1285 लाभार्थियों के खातों में प्रति लाभार्थी एक लाख की धनराशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में 250 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के तहत कार्य कर रही और सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में में आज जनपद के 1285 लोगों को एक लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए सभी लोगों का प्राप्त धनराशि का उपयोग आवास बनाने में करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, पीओ डूडा प्रेमशंकर पांडेय, नगर पंचायत आनंदनगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, सीएमएम आनंद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed