फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The father killed the innocent by throwing him on the ground

Maharajganj News: पिता ने मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला

Sat, 04 Mar 2023 10:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
The father killed the innocent by throwing him on the ground
सनिता की मौत के बाद आरोपी नरेश के घर जुटी लोगों की भीड़।
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर के पास अमड़ा उर्फ झुलनीपुर गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पिता ने छह माह की मासूम बेटी सनिता को बेरहमी से जमीन पर पटक कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अमड़ा उर्फ झुलनीपुर निवासी सुभावती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को परिजनों को खाना खिलाने के बाद पति नरेश, बेटा सुनील (2) तथा छह माह की बेटी सनिता के साथ कमरे में सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर बड़ा बेटा सुनील भी जग गया। बेटी सनिता और पति नरेश सो रहे थे।
विज्ञापन

उसने बताया कि पति और बेटी को कमरे में छोड़ बेटे सुनील को साथ सास सुभावत के साथ सड़क की ओर टहलने चली गई। कुछ देर बाद जब घर लौटी तो देखा कि कमरे के दरवाजे में अंदर से ईंट लगाकर बंद कर दिया गया है। सास ने कमरे के दरवाजे में लगी ईंट को धक्का देकर हटा दिया। दरवाजा खुलने के बाद कमरे में प्रवेश कर देखा तो वह अचेत हो गई, क्योंकि बेटी सनिता मरी पड़ी थी और पति नरेश उसके पास बैठा हुआ था। परिजनों का कहना है कि नरेशा दिमागी रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृत मासूम सनिता की मां सुभावती की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता नरेश पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed