{"_id":"6a08d6ffefbca2d74a0e607e","slug":"the-family-had-gone-to-mumbai-lakhs-of-rupees-were-stolen-by-breaking-the-door-of-the-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177412-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुंबई गया था परिवार, घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुंबई गया था परिवार, घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द में मुख्य मार्ग के बगल में स्थित एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात चुरा लिए। 17 दिन पहले ही पूरा परिवार मुंबई गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द निवासी ओमप्रकाश गुप्ता पूरे परिवार के साथ पिछले 28 अप्रैल को मुंबई चले गए। घर में ताला बंद था। सुरक्षा के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। जिसकी निगरानी मोबाइल के जरिए की जा रही थी। शनिवार को कैमरा अचानक बंद हो गया। शक होने पर उन्होंने अपने रिश्तेदार आदित्य को घर पर भेजा। आदित्य वहां पहुंचा और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था। कुंडी आरी ब्लेड से कटी हुई थी। एक कमरे का दरवाजा खुला था और आलमारी और बॉक्स तोड़कर उसमें रखा एक सोने का हार, नथिया, टीका, चेन, तीन अंगूठी, बाली, झुमका, मंगलसूत्र, बर्तन, कपड़ा व कुछ चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।
सूचना सूचना मिलते ही ओम प्रकाश गुप्ता के अन्य रिश्तेदार भी आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच-पड़ताल की जा रही है।न