फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The eyes of the fire victims are stoned in the hope of help

मदद की आस में पथरा गई हैं अग्निपीड़ितों की आंखें

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The eyes of the fire victims are stoned in the hope of help
मदद की आस में पथरा गई हैं अग्निपीड़ितों की आंखें
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। बेबस और लाचार अग्नि पीड़ित सहयोग की आस में आपने सांसद, विधायक और अधिकारियों की राह निहार रहे हैं। इस मुश्किल की घड़ी में कोई जनप्रतिनिधि उनकी मदद के लिए आगे नहीं आता दिख रहा है। अग्निकांड के पांचवे दिन भी खुले आसमान के नीचे तमाम परिवार गुजर बसर कर रहे हैं।
24 अप्रैल को आग की लपटों ने टेढ़ी गांव के 22 घरों में तबाही मचा दी थी। सब कुछ उजड़ गया। तबसे सैकड़ों परिवार खाने के एक-एक दाने के लिए मोहताज हो गए हैं, हालांकि गांव के लोगों ने मदद करके भोजन पानी की व्यवस्था तो की, लेकिन अब भी पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित उमेश, गगन, जोगेंद्र, नरेश, सिगार, रामकिशुन, कीर्तन, पंकज, अर्जुन, सेतबन, उषा देवी आदि ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि सांसद विधायक यहां सिर्फ वोट मांगने आते हैं। अग्निकांड को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी अब तक मदद के लिए आया है। मजबूर अग्नि पीड़ित कभी अपने भाग्य को कोसते हैं तो कभी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में नेता वोट मांगने आते हैं। उसके बाद यहां का रास्ता भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड के पांचवे दिन भी नेताओं के तरफ से पीड़ितों को कोई सहायता नहीं प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत स्तर से व्यवस्था कर के लोगों का जीवन गुजर बसर हो रहा है।
- कुसमावती देवी, ग्राम प्रधान टेढ़ी
पीड़ितों की सूची बन कर तैयार है। जल्द ही उनके खाते में सहयोग राशि प्रेषित की जाएगी। कोटेदार से राशन उपलब्ध कराया गया है।
रामसजीवन मौर्य, एसडीएम नौतनवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed