{"_id":"6af38013765724de8d0b93da","slug":"the-event-has-been-taking-place-in-gauri-badhaypurwa-for-50-years-maharajganj-news-c-206-1-mhg1020-188912-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सूरज ने कृष्णा को हराकर जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सूरज ने कृष्णा को हराकर जीता दंगल
विज्ञापन
सिसवा बाजार। दिवाली के दूसरे दिन ग्राम सभा गौरी बढ़यपुरवा में परंपरागत दंगल का आयोजन किया गया। इसमें संतकबीरनगर के सूरज ने गाजीपुर के कृष्णा को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने दंगल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
गांव में पिछले 50 वर्षों से दिवाली के अगले दिन दंगल आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। इसका शुभारंभ रानीपुर निवासी पुजारी यादव ने किया। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों से आए 30 पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दांव-पेच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अन्य मुकाबलों में जीयनपुर के रवि यादव ने बोधीछापर के पवन, जीयनपुर के अशोक ने विनय यादव, गेरमा के मिथिलेश ने बिहार के अंगद यादव को हराया। संतकबीर नगर के अनुराग ने पड़री उर्फ मीरगंज के रामजतन को, बीजापार कुशीनगर के कादिर ने शीतलापुर के सोनू को, खजनी के अखंड ने रतनपुर निवासी अमित को पराजित किया।
विज्ञापन
निर्णायक रामकृपाल तिवारी व राधेश्याम सिंह रहे। संचालन संजय मौर्य ने किया। इस दौरान सुरेंद्र मल्ल, रणधीर सिंह, ब्रह्मानंद पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।