फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The economic condition of women did not improve

समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी

Wed, 23 Jun 2021 05:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
The economic condition of women did not improve
सामुदा​यक शौचालय की सफाई करती समूह की सदस्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाली स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरने की जगह खराब हो गई। वजह उन्हें सात माह से मानदेय ही नहीं मिला है। यह मामला परतावल क्षेत्र से जुड़ा है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक राधेश्याम का कहना है कि श्यामदेउरवां में सामुदायिक शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी आशा स्वयं सहायता समूह को दी गई है। मानदेय समूह के खाते में जाएगा। सूची बनाकर पंचायत विभाग को भेज दिया गया है। जल्द भुगतान हो जाएगा।

परतावल क्षेत्र के आशा स्वयं सहायता समूह श्यामदेउरवां का गठन 4 अप्रैल 2020 हुआ। समूह से महिला सदस्य जुड़ी हैं। एक महिला सदस्य जंतीरा देवी को सामुदायिक शौचालय की देखभाल की जिम्मेदार्री 27 दिसंबर 2020 को दी गई। उसके बाद से उसे मानदेय नहीं मिला। इससे उसकी आर्थिक सुधरने की जगह बिगड़ गई। जंतीरा देवी ने बताया कि छह हजार मानदेय देने की बात कहीं गई थी। अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। जंतीरा ने बताया कि समूह की अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य महिलाओं ने शौचालय की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी उसे सौंपी है। तबीयत खराब होने तथा कहीं जाने पर सामुदायिक शौचालय की समूह की दूसरी महिला करती हैं। समूह की अध्यक्ष लीलावती ने बताया कि समूह को शौचालय संचालित करने की जिम्मेदारी मिली है। एक महिला सदस्य को लगाया गया है। सचिव कुसुम, कोषाध्यक्ष सिंधू ने बताया कि कुछ खास आमदनी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed