फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The door of progress opened by sewing the bag

झोले की सिलाई से खुला उन्नति का द्वार

Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The door of progress opened by sewing the bag
झोले की सिलाई से खुला उन्नति का द्वार
विज्ञापन

महराजगंज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं घर बैठे काम कर आर्थिक समस्या को दूर करने में जुटी हैं। सरकार की मदद से महिला समूहों के कामकाज में होने वाली समस्या दूर हो जाती है। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद बेचने में समस्या भी नहीं होती।
शहर के लोहिया नगर मोहल्ले में रमन स्वयं सहायता समूह संचालित है। रिवाल्विंग फंड समूह को मिल चुका है। समूह में 13 सदस्य हैं। सभी मिलकर काम करते हैं। समूह का गठन 8 अगस्त 2019 को हुआ था। समूह की अध्यक्ष आरती कहती हैं कि घर बैठे काम आसानी से हो जाता है। स्थानीय बाजार से कपड़ा लेकर बड़ा एवं छोटा झोला बनाया जाता है। एक झोले को बनाने में करीब 24 रुपये की लागत आती है, जिसे 40 से 50 रुपये में बेच दिया जाता है। प्रत्येक महिला सदस्य को करीब 1000 से 1500 की आमदनी होती है। आर्डर पर झोला तैयार किया जाता है। कोरोना काल में काम बंद हो गया था। अब काम मिलने से मुश्किल दूर हो रही है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष बबली ने बताया कि झोले की सिलाई से होने वाली आमदनी से छोटी-मोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं। सदस्य गेना, आरती सिंह, संध्या, आसमा खातून, निशा, शकुंतला, पूनम ने बताया कि घरेलू कामकाज के बाद वक्त मिलने पर झोले की सिलाई करने से कुछ आमदनी हो जाती है। महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान की सचिव सरोज पांडेय कहती हैं कि समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मददगार है। सरकार से मिलने वाली मदद एवं प्रशिक्षण से मुश्किल दूर होती है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed