{"_id":"6ad13ebc1694ec691a0e0fc2","slug":"the-doctor-in-whose-name-the-center-was-registered-had-also-resigned-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187198-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध रूप से संचालित राज डायग्नोस्टिक सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध रूप से संचालित राज डायग्नोस्टिक सेंटर सील
विज्ञापन
परतावल। कप्तानगंज मार्ग पर स्थित राज डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सील कर दिया। सेंटर का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके अलावा जिस चिकित्सक के नाम पर सेंटर का पंजीकरण था, उन्होंने भी त्यागपत्र दे दिया था।
जानकारी के अनुसार, प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या ने परतावल चौराहे पर स्थित राज डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सेंटर के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं मिला। वहीं, जिस चिकित्सक के नाम पर सेंटर का पंजीकरण कराया गया था, उनके त्यागपत्र देने की जानकारी भी सामने आई। इन परिस्थितियों में सेंटर का संचालन नियमानुसार नहीं पाया गया। इसके बाद नोडल अधिकारी की ओर से सेंटर को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की आशंका के चलते कई संचालक अपने-अपने सेंटर बंद कर वहां से चले गए।