फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM reprimanded the concerned personnel after finding dirt.

Maharajganj News: गंदगी मिलने पर संबंधित कार्मिकों को डीएम ने फटकारा

Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The DM reprimanded the concerned personnel after finding dirt.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने सीआरके कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, अभियोजन कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान कलक्ट्रेट परिसर एवं कुछ कार्यालयों में अपेक्षित सफाई न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई। नाजिर को निर्देशित किया कि संपूर्ण परिसर की समुचित साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

सीआरके कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल में शासनादेशों को अपडेट न किए जाने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया और निर्देश दिया कि नवीनतम शासनादेशों को शीघ्र गार्ड फाइल में संलग्न कर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित ढंग से संधारण न होने पर भी जिलाधिकारी ने असंतोष जताया। अभिलेखों को क्रमबद्ध एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में फायर फाइटिंग व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों का उचित रख-रखाव एवं प्रशासनिक अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed