फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM expressed his displeasure over the poor sanitation in the PHC.

Maharajganj News: पीएचसी में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 09 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The DM expressed his displeasure over the poor sanitation in the PHC.
केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले में आए मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पीएचसी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने केंद्र प्रभारी डॉ. सीबी पांडेय पर नाराजगी जताई। उन्होंने फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के लिए कहा। इस दौरान कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। अस्पताल में डायरिया से ग्रसित रितु, निवासी पतरपुरवा महदेवा दुबे, भर्ती मिलीं। इनका स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित डॉक्टर आवास के जर्जर अवस्था में होने पर उसे निष्प्रयोज्य घोषित कर गिराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल भवन में रंग-रोगन न होने पर उसे शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट के लिए निर्मित भवन वर्तमान में अनुप्रयुक्त मिलने पर साफ-सफाई कराकर उसे उपयोग में लाने की बात कही।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, एसडीएम शैलेन्द्र कुमार गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, रामप्रभेश सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed