Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate inspected the crop-cutting process and even took up a sickle to harvest some paddy.

Maharajganj News: क्रॉप कटिंग में 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उत्पादकता

Thu, 19 Nov 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the crop-cutting process and even took up a sickle to harvest some paddy.
महराजगंज। तहसील सदर के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में बुधवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हंसिया थामकर धान की कटाई की और उपज की तौल कराकर उत्पादकता का आकलन किया। क्रॉप कटिंग में धान की औसत उत्पादकता 48.55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पाई गई।
विज्ञापन

गांव निवासी जगदीश के खेत में क्रॉप कटिंग कराई गई। निर्धारित 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल की कटाई के बाद धान की तौल करने पर कुल 21.025 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 48.55 क्विंटल आंका गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं और फसल बीमा सहित किसानों को मिलने वाले विभिन्न लाभों के निर्धारण में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस वर्ष धान ए ग्रेड का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये और सामान्य धान का 2441 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। उन्होंने किसानों से बिचौलियों के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 150 और 7839565009 भी जारी किया गया है।

उन्होंने किसानों से पराली और फसल अवशेष खेतों में नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता घटती है और पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करना चाहिए।
इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट सदर शिवम कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed