फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The difficulties of the employees will end, houses will be built with Rs. 745.57 lakh

Maharajganj News: कर्मचारियों की खत्म होगी दुश्वारी, 745.57 लाख से बनेंगे आवास

Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The difficulties of the employees will end, houses will be built with Rs. 745.57 lakh
महराजगंज। खंड विकास कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की सहूलियत बढ़ने जा रही है। उनके आवास निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। सीडीओ ने बताया कि सदर और पनियरा ब्लाॅक परिसर में निर्माण कार्य 745.57 लाख रुपये की लागत से कराने की मंजूरी ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड को दी गई है।
विज्ञापन

सदर और पनियरा ब्लाॅक में तैनात कर्मी लंबे समय से किराए के मकान में रहने को मजबूर थे। ब्लाॅक कार्यालय में बने जर्जर भवन तो काफी पहले ध्वस्त करा दिए गए, लेकिन निर्माण कार्य शासन स्तर से मंजूर न होने से मामला अब तक लटका था। नए वित्तीय सत्र के दूसरे माह में प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के लिए टाइप 5 का एक और टाइप 4 का चार आवास का 330.58 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 151.70 लाख रुपये से कर्मचारियों के लिए डबल फ्लोर आवासीय भवन बनाया जाएगा जो दो कमरों और शौचालय व स्नानघर के साथ कर्मियों को अलाट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार खंड विकास कार्यालय परिसर पनियरा में 263.29 लाख रुपये से कर्मियों के लिए आवास निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड को सौंप दिया गया है जो अगले माह से निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed