फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The deteriorating environment was having an impact on the supporters.

Maharajganj News: बनते बिगड़ते माहौल का समर्थकों पर दिखा असर

Tue, 04 Jun 2024 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Jun 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
The deteriorating environment was having an impact on the supporters.
महराजगंज। मंगलवार को सुबह कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। भाजपा के पंकज चौधरी और गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी ने शुरू से बढ़त कायम रखी। वहीं बढ़त का अंतर जब बढ़ने की जगह अगले राउंड में कम हो जाता तो गठबंधन समर्थक भी अपना उत्साह प्रदर्शित करने लगते।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मतगणना के लिए जिस तरह विधानसभा वार ईवीएम जमा कराए गए थे। मतों की गिनती भी उसी प्रकार अलग-अलग हुई। मतगणना के लिए अलग-अलग विधानसभाओं के लगे टेबलों पर गिनती शुरू हुई। मतदान कार्मिकों को सुरक्षा कर्मियों ने जांच के बाद गिनती के लिए भीतर जाने दिया। इसके बाद प्रत्याशियों के एजेंट भी जांच के बाद अलग-अलग विस क्षेत्र के काउंटरों की तरफ पहुंचे। मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति किसी को नहीं थी, लेकिन एजेंट राउंडवार परिणाम के बाद पानी पीने या अन्य कार्य के लिए मतगणना कैंपस से बाहर निकलकर एक दूसरे विधानसभाओं की जानकारी साझा कर लेते। बढ़त सुनकर कभी भाजपाई उत्साहित दिखते तो कभी भाजपा की बढ़त कम होने पर गठबंधन के समर्थक व एजेंट खुश दिखते। यह क्रम जीत हार तय होने तक पूरे दिन चलता रहा। एजेंट मतगणना स्थल से बाहर निकलकर मीडिया कर्मियों की मदद से बाहर बैठे पदाधिकारियों को भी सूचित करते देखे गये।
विज्ञापन


1:30 बजे पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी
दोपहर डेढ़ बजे कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा कर्मियों की जांच-पड़ताल के बाद गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे। उस समय भाजपा की बढ़त का अंतर कम हो गया था। गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि जनता ने जो समर्थन दिया वह स्वागत योग्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता ने अपना मत प्रकट किया है। उन्होंने एजेंट व समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से निगरानी करते रहने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों पर आ गई थीं फूल मालाएं
मतगणना के दौरान ही कलक्ट्रेट परिसर के बाहर कई दुकानों पर फूल मालाओं की खेप पहुंचने लगी थी। कहीं गेंदे की माला टंगी दिख रही थी तो कहीं गुलाब के फूलों की। साइज भी मालाओं की छोटी-बड़ी व रेट में भी अंतर देखा गया। 50 से लेकर 500 रुपये तक की मालाओं का रेट दुकानदारों ने बताया। वहीं कलक्ट्रेट परिसर के भीतर चाय नाश्ते की दो दुकानों पर मोतीचूर के लड्डू दुकानदार बनाते दिखे। पूछने पर बताया कि जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक लड्डू खरीदते हैं, इसलिए पहले से ही तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed