फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The daughters of the district followed the hockey magician's path.

Maharajganj News: हाॅकी के जादूगर की राह पर उतर पड़ीं जिले की बेटियां

Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The daughters of the district followed the hockey magician's path.
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी अभ्यास करती बेटियां।स्रोत आयोजक
-खेल के प्रति बढ़ा रुझान, रंग ला रहा कोच का श्रम, बेटियां स्टिक से करेंगी कमाल, कर रहीं नियमित अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाॅकी जादूगर का खिताब प्राप्त स्व. मेजर ध्यानचंद का जन्मोत्सव 29 अगस्त को प्रदेश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाना है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस विशेष दिवस को लेकर क्रीड़ा विभाग ने 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न आयोजन की रूपरेखा बनाई है। हाॅकी के परिप्रेक्ष्य में जनपद की बात करें तो क्रीड़ा विभाग व हाॅकी कोच की मेहनत से जिले में सिर्फ बालक ही नहीं बल्कि बेटियों ने भी हाॅकी के जादूगर की राह चुनी है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह पांच से सात बजे के बीच सिर्फ बालक ही नहीं बल्कि बेटियां भी स्टिक थामे देखी जा सकती हैं। यह कोच आसिफ एकबाल की मेहनत का कमाल है कि जिन बेटियों की रुचि कभी बाॅक्सिंग में थी, आज उन्होंने मेजर की राह चुनी है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धनेवा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बेटियों की टीम इन दिनों अंडर
-14 राज्य स्तरीय खेलने गई हैं, वहीं राजकीय माध्यमिक स्कूलों की टीम जुलाई के अंतिम पखवाड़े में देवरिया में आयोजित मंडलीय उपविजेता बनकर लौटीं। यह प्रतियोगिताएं इसे पुख्ता भी कर रही कि जिले की बेटियां हाॅकी के जादूगर की राह पर सफलता का परचम लहरा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिले में सिर्फ बालक ही नहीं बल्कि बालिकाएं भी हाॅकी पकड़ने में गर्व का अनुभव कर रही हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग पांच टीम सिर्फ बालिकाओं की है जो अंडर-14 से शुरू होती है। सुबह के साथ शाम को एक घंटा इन्हें अभ्यास कराया जाता है। -आसिफ एकबाल, स्टेडियम, हाॅकी कोच।

------------
जनपद में हाॅकी के प्रति युवाओं का उत्साह सराहनीय है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय आयोजन होंगे। 29 अगस्त को पुरुष महिला हाकी, 30 अगस्त को लेमन रेस व 31 को बाइसिकिल रेस आयोजित होगा। 31 की शाम को समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed