फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dams will be strengthened with Rs 3 crore, there will be no worry of flood

Maharajganj News: तीन करोड़ रुपये से मजबूत होंगे बंधे, नहीं सताएगी बाढ़ की चिंता

Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The dams will be strengthened with Rs 3 crore, there will be no worry of flood
बड़हरा लाला रोहिन नदी तटबंध। 
महराजगंज। जिले में बाढ़ से बचाव और तटबंधों की मजबूती के लिए जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। सिंचाई विभाग की ओर से दो परियोजनाओं के लिए 3.6 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हुआ है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत जिले के संवेदनशील तटबंधों को मजबूत किया जाएगा, ताकि बाढ़ के समय कटान को रोका जा सके। जानकारी के अनुसार, बाढ़ के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग द्वितीय की ओर से राप्ती नदी बेलसर रिगौली और रोहिन नदी के चेहरी बांध के किनारे कटाव रोकने के लिए आवश्यक निर्माण कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

यह कार्य प्रमुख रूप से उन स्थानों पर होंगे जहां पिछले वर्षों में बाढ़ के दौरान कटाव की समस्या सामने आई थी। सिंचाई विभाग की ओर से उन क्षेत्रों की पहचान की गई है। जहां हर साल बाढ़ का खतरा रहता है। इन स्थानों पर तटबंधों को मजबूत करने के लिए पिचिंग, बोल्डर डंपिंग और अन्य तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्य को मानसून शुरू होने से पहले पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि बारिश के दौरान कोई समस्या न हो। जिले में कई नदियां बहती हैं, जो बरसात के मौसम में उफान पर आ जाती हैं। इससे गांवों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचता है। कटाव निरोधक कार्य के तहत तटबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ जल प्रवाह को नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि बाढ़ से हर साल हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed