{"_id":"6abad42cd7c280cd7109baa4","slug":"illnesses-rise-due-to-sunshine-following-rain-1500-patients-reach-the-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186039-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश के बाद धूप से बढ़ी बीमारियां जिला अस्पताल पहुंचे 1500 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश के बाद धूप से बढ़ी बीमारियां जिला अस्पताल पहुंचे 1500 मरीज
विज्ञापन
महराजगंज। तीन दिनों तक बारिश के बाद तेज धूप के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ओपीडी खुलते ही पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतार लग गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1515 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें सर्दी-खांसी के 610 मरीज रहे।
अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, 460 मरीज बुखार, 610 सर्दी-खांसी और 125 उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा हड्डी रोग के 150 और नेत्र रोग के 70 मरीजों ने उपचार कराया। वहीं 100 अन्य मरीज भी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे। रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। सुबह से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त समेत किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें। समय से जांच कराकर चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार कराएं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में कुल 1515 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है।