{"_id":"6abad470c74580c4e607bda8","slug":"chauk-bazar-team-wins-kabaddi-tournament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186042-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी प्रतियोगिता में चौक बाजार की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी प्रतियोगिता में चौक बाजार की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम चौक बाजार में सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 15 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
रोमांचक मुकाबले में महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम चौक बाजार की टीम ने निचलौल की टीम को 25-7 अंकों से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। निचलौल की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में चौक बाजार की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और जीत के लिए संघर्ष देखने को मिला। चौक स्टेडियम के खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी चुनौती देते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में स्टेडियम के बच्चों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी फुर्ती, रणनीति और दमखम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक श्यामकरन यादव तथा व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव ने मेडल और खेल किट देकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है। खिलाड़ियों को इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।