{"_id":"6abad43b11a96f4a6b02e2f9","slug":"applications-for-the-scholarship-scheme-exam-open-until-the-29th-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-186037-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा के लिए 29 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा के लिए 29 तक आवेदन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। जिले में कम आवेदन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन कराने को कहा है।
यह परीक्षा एक नवंबर 2026 को जनपद स्तर पर होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक है। अन्य अभ्यर्थियों के लिए समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा आठ न्यूनतम 55 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। विद्यार्थी का शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ में अध्ययनरत होना भी आवश्यक है। परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
प्रदेश में कुल 5,143 सीटों का कोटा निर्धारित है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। अधिकतम 12 हजार रुपये वार्षिक दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार की निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगा।