फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The couple from Netherlands was released after interrogation

Maharajganj News: नीदरलैंड से आए दंपती को पूछताछ के बाद छोड़ा

Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The couple from Netherlands was released after interrogation
ठूठीबारी (महराजगंज)। नीदरलैंड से आए दंपती को चटिया गांव से सुरक्षा एजेंसियां पकड़कर ठूठीबारी थाने लाईं, जहां जांच में कागजात सही पाए जाने पर पूछताछ करके उन्हें छोड़ दिया गया। बुधवार की रात करीब नौ बजे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चटिया के एक घर से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम नीदरलैंड निवासी दंपती को हिरासत में लेकर ठूठीबारी कोतवाली लाई। जांच के दौरान सूरीनाम जिले के नीदरलैंड निवासी शिक्करियम मोहम्मदाबाद और उसकी पत्नी रसीद के कागजातों की घंटों जांच के बाद पासपोर्ट और वीजा सही पाए जाने पर दोनों को छोड़ दिया। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में पता चला की चटिया निवासी सज्जाद 2022 में सउदी अरब कमाने गया था। उसी दौरान एक होटल में नीदरलैंड निवासी इस दंपती से मुलाकात हुई तो उसने उन्हें गांव आने के लिए आमंत्रित किया था। 2024 में भी ये दोनों चटिया गांव आए थे और कुछ दिन बिताने के बाद वापस चले गए थे। फिर दुबारा 27 मई को यह दंपती गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सज्जाद के परिवार के मोहम्मद सफ्फी उन्हें रिसीव कर चटिया गांव लाया। जैसे ही इसकी भनक सुरक्षा एजेंसियों को लगी तो पूछताछ शुरू कर दी गई। दंपती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गरीबों की छोटी-मोटी मदद करते हैं। वृद्ध विदेशी दंपती शुगर जैसे रोग से ग्रसित हैं। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी प्रणव ओझा ने बताया कि नीदरलैंड निवासी दंपती से पूछताछ के दौरान पासपोर्ट ओर वीजा सही पाया गया, जिससे उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed