फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The country cannot forget the martyrdom

Maharajganj News: ‘पंकज की शहादत को भुला नहीं सकता देश’

Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The country cannot forget the martyrdom
शहीद पंकज त्रिपाठी को श्रद्धाजली अर्पित करती पत्नी रोहिणी
फरेंदा। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की छठीं पुण्यतिथि मनाई गई। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हरपुर बेलहिया में विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ तमाम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

लोगों ने भारत माता की जय व जय हिंद के नारे लगाए। पंकज त्रिपाठी अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि के दौरान कहा कि शहीद पंकज की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शहादत पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। लोगों के दिलों में आज भी पंकज त्रिपाठी जिंदा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल व पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी के शहीद हुए छह वर्ष बीत गए।
विज्ञापन

वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे। युवा देश की सेवा के लिए हमेसा आगे रहते हैं। उनका त्याग व बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा पाकिस्तानी आतंकी के कायराना हरकत ने देश को झकझोर कर रख दिया था। देश ने कई वीर जवानों को खोया उन शहीदों में फरेंदा के लाल शहीद पंकज त्रिपाठी ने देश के लिए खुद को कुर्बान किया। जिसे देश हमेशा याद रखेगा। उनकी प्रतिमा पर एसडीएम मुकेश सिंह, थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक, संतोष पांडेय, अविनाश प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि, मनोज मिश्रा, ग्राम प्रधान शेखर यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की पत्नी को दी स्मृति चिह्न : पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी व पुत्र प्रतीक को सीआरपीएफ प्रयागराज के एसआई वशिष्ठ यादव ने शहीद के चित्र का स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed