चुनाव प्रचार में 27 को आ सकते हैं सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जीत का तानाबाना बुन रहीं है। भाजपा भी जिले के सभी सात निकायों में कमल खिलाने की जुगत में है। निकायों मंे कमल खिलाने की कोशिश के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की भी बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार व चुनावी जनसभा को संबोधित करने के मुख्यमंत्री 27 नवंबर को यहां आ सकते हैं। वह यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन भी तैयारी में जुट गया। इसी बीच मुख्यमंत्री की जनसभा के दृषि्टगत बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह पीजी काॅलेज खेल मैदान में पहुंचे। अधिकारियों ने यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आगमन के लिए अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन पार्टी नेताओं व प्रशासन की तरफ से तैयारी एकबारगी तेज कर दी गई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पीजी काॅलेज खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हंै। पुलिस अधिकारियों ने जनसभा के मद्देनजर कॉलेज परिसर में मंच, हेलिपैड बनाने से लेकर वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के दौरान ही विचार-विमर्श भी किया। हांलाकि अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अधिकृत सूचना नहीं आई है। वहीं मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा की ओर से चुनावी सभा की अनुमति के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में अधिकारियों ने भी कॉलेज परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जायजा लिया। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, प्राक्कलन संमिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।