{"_id":"65ad14d4cf363c0f2b067b14","slug":"the-citys-tallest-tricolor-will-be-hoisted-at-gandhi-chowk-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14332-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांधी चौक पर फहराया जाएगा नगर का सबसे ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांधी चौक पर फहराया जाएगा नगर का सबसे ऊंचा तिरंगा
Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
नौतनवां। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा के गांधी चौक पर नगर का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा परिसर के आसपास की साफ-सफाई, सजावट आदि की तैयारियां पूर्ण करने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। 26 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ गांधी चौक पर 12 फीट लंबा, 18 फीट चौड़ा तथा 51 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सलामी के बीच राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा।