फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The city struggled with traffic jam for three hours, the police had to struggle.

Maharajganj News: तीन घंटे जाम से जूझा शहर, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 05 Nov 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jam for three hours, the police had to struggle.
शहर में लगा जाम।
महराजगंज। शहर वासियों को मंगलवार को जाम से जू्झना पड़ा। वहीं यातायात पुलिस को आवागमन बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डायवर्जन के अलावा सक्सेना चौक से मऊ पाकड़क तक नो व्हीकल जोन बनाया गया था। सामूहिक विवाह दौरान शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। इससे लोगों को आने जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज खेल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अधिक संख्या में लोग पहुंचे। इस वजह से शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गई। शहर में सक्सेना चौक से मऊपाकड मोहल्ले तक लोगों की भीड़ लगी रही। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिसवा घुघली के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, काॅमर्शियल वाहन जिनको फरेंदा के तरफ जाना था। उसे शिकारपुर, परतावल, पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा भेज दिया गया। निचलौल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, काॅमर्शियल वाहन जिनको फरेंदा गोरखपुर रोड़ की ओर जाना था उसे सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर भेजा गया। चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन, कॉमर्शियल वाहन जिनको फरेंदा गोरखपुर रोड की ओर जाना था उसे झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर परतावल होकर भेजा गया। फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन व काॅमर्शियल वाहन जिसे निचलौल, चौक, सिंदुरिया शिकारपुर जाना था। उसे फरेंदा छतरी पुल से कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भीड़ के दौरान यातायात पुलिस जगह-जगह तैनात रही। आवागमन बहाल करने में सभी कर्मी जुटे रहे। गोरखपुर-परतावल बाजार के तरफ से आने वाले वाहन को शिकारपुर से ही डायवर्ट कर दिया गया था।
मंगलवार की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक शहर में भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed