फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The child who came to Nanihal died due to drowning in the well

Maharajganj News: ननिहाल आए बालक की कुएं में डूबने से हुई मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The child who came to Nanihal died due to drowning in the well
घर के बच्चों के साथ खेल रहा था अमन, देर शाम घर नहीं पहुंचा तो परिजन ढूंढ़ने लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के चमैनिया उर्फ भेड़ही के टोला नौडिहवा में रविवार देर रात अमन चौहान (05) की कुआं में डूबकर बेहोश हो गया। बनकटी सीएचसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक अपनी मां के साथ ननिहाल आया था।
भैसहिया निवासी सुनीता चौहान अपने इकलौते बेटे अमन को लेकर शनिवार को मायके नौडिहवा आई थी। नाना सुग्रीव ने बताया कि अमन घर के बच्चों के साथ खेल रहा था। देर शाम घर में नहीं दिखने पर उसे खोजने लगे। पूरे गांव में ढूंढा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। चार वर्षीय दूसरे नाती ने तोतली आवाज में कुआं में गिरने का इशारा किया। वहां जाकर देखा गया तो अमन कुएं में डूबा हुआ था। उसे लेकर अड्डा और गजरहा प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंचा। वहां से रेफर होने पर बनकटी सीएचसी ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रात में ही शव उसके घर भैसहिया ले जाया गया।
विज्ञापन

---
पहला बेटा पैदा होने के बाद तो कूएं में डूबकर मर गया
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के चमैनिया उर्फ भेड़ही के नौडिहवा में ननिहाल आए अमन की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मां सुनीता रोते राेते-रोते बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुनीता के पति श्रवण पंजाब के लुधियाना में कपड़े की सिलाई करते हैं। सुनीता तीन दिन पूर्व ही बेटे अमन को लेकर मायके आई। किसे पता था कि मासूम बेटे को खोकर ससुराल लौटना पड़ेगा। बताया कि सुनीता को ऑपरेशन से एक बेटी संध्या और दो बेटे पैदा हुए थे। बड़ा बेटा पैदा होने के बाद ही मर गया था। दूसरे बेटे अमन की मौत कुएं में डूबकर हो गई। दादा राम मूरत, दादी, चाचा-चाची समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed