फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The cause of death could not be ascertained even from the post-mortem report, viscera preserved

Maharajganj News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं मालूम हो सकी मौत की वजह, बिसरा प्रिजर्व

Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The cause of death could not be ascertained even from the post-mortem report, viscera preserved
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के कच्चे चकरोड (गांगी मुजुरी मार्ग) पर रविवार की सुबह मिले युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के पीपीगंज थानाक्षेत्र के वार्ड 18 बुद्धनगर निवासी अजय कुमार पुत्र कैलाश प्रजापति की शादी पांच वर्ष पूर्व महराजगंज के कोतवाली थाना के ग्राम पंचायत रसूलपुर हुई थी। रविवार की सुबह करीब सात बजे उसका शव पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर के बनिया टोले से निकलने वाली कच्ची चकरोड किनारे खेत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस को दिए सूचना में मृतक की मां जयंती देवी ने बताया था कि उसके बेटे की पत्नी अंगीरा ससुराल में रही है। और घर वालों पर दहेज उत्पीड़न व खर्चा के लिए मुकदमा की है। अजय गोरखपुर रहकर किसी की गाड़ी चलता था। एक महीना से वह बातचीत नहीं कर रहा था। यहां कैसे आया उसे पता नहीं है। वहीं इस बाबत एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया गया। उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बिसरा प्रिजर्व करा दिया गया है। वहीं इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed