फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The campaign had a lackluster start; at several centers, people were left waiting.

Maharajganj News: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 6533 फॉर्म-6 बंटा

Sun, 18 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The campaign had a lackluster start; at several centers, people were left waiting.
महराजगंज। जिले में शनिवार से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का आगाज हुआ। अभियान का आगाज फीका रहा। मैसेज होने के बावजूद कहीं नाम जुड़वाने वालों का उत्साह फीका रहा। यहां तक कई केंद्र पर मौजूद कर्मी लोगों का इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले में नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के वितरण का कार्य किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, फॉर्म-6 के तहत कुल 6533 फॉर्म वितरित किए गए। इनमें फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 1267, नौतनवा में 1764, सिसवा में 1131, महराजगंज में 1166 और पनियरा में 1205 फॉर्म वितरित किए गए।
विज्ञापन

इन फॉर्मों के माध्यम से नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, फॉर्म-7 के तहत कुल 350 फॉर्म वितरित किए गए, जबकि फॉर्म-8 के तहत 315 फॉर्म वितरित किए गए। फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची से नाम हटाने तथा फॉर्म-8 का उपयोग मतदाता विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित बदलावों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, एसआईआर में काटे मतदाताओं के नामों संशोधन के लिए बूथों पर पहुंच कर अपने नाम जुड़वाने के फॉर्म-6 भर रहें हैं। वहीं जिनको सुधार करवाना है वो फॉर्म 8 भर रहें है। शनिवार को दोपहर 12:22 बजे इस्टेट चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय सिसवा प्रथम पर के आठ बूथ पर 28 फॉर्म भरे जा चुके थे। बीएलओ विनोद जायसवाल ने बताया कि इस समय फॉर्म 6 के जरिये नाम बढ़ाने के लिए, फॉर्म 7 नाम हटाने के लिए व फॉर्म 8 से नाम सुधार किया जा रहा है।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा विधानसभा 316 में विशेष अभियान चलाकर छूटे मतदाता का नाम बढ़ाया गया। जिसमें हरदीडाली बूथ संख्या 54 पर बीएलओ कुसुमलता द्वारा 10, बूथ संख्या 55 पर बीएलओ नीलम द्वारा 6 और बूथ संख्या 56 पर बीएलओ निशा चौधरी द्वारा 10 मतदाता बनाए गए।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सभी बूथों पर बीएलओ ने कैप लगाया। जहां पर छूटे हुए या नए मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भराया गया। बूथों का खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने निरीक्षण किया। महदेवा बुजुर्ग के बूथ संख्या 236, 237, 38 पर बीएलओ सुनीता,सुरसती देवी व रीता चौधरी बैठी रही। बूथ पर नए मतदाता के लिए मनीष व राजू तथा छूटे हुए मतदाता के लिए कंचनलता, राजमती, बृजेश कुमार, सीमा व सुनीता का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भराया गया। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने परसा बेनी, बाजारडीह, बैकुंठपुर, भैसहिया सहित तमाम गांवों के बूथों का निरीक्षण किया।
चिउटहां प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड सिसवा के चिउटहां क्षेत्र में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र विशेष कैंप अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाए गए बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश बूथों पर इक्का-दुक्का ही फॉर्म भरे गए। बेलभरियां के बूथ संख्या 338 पर एक और 339 पर दो फॉर्म भरे गए। बेलभरिया, बगही और सेमरी में भी यही स्थिति रही। बगही के बूथ संख्या 333 और 334 पर एक-एक फॉर्म भरे गए। वहीं, सेमरी के बूथ संख्या 281 पर तीन और 280 पर दो फॉर्म जमा हुए। अन्य बूथों पर भी आवेदनों की संख्या काफी कम रही। बूथों पर तैनात बीएलओ जगनारायण शर्मा और उमेश पांडेय ने बताया कि फॉर्म-6 भरने में विशेषकर महिलाओं को परेशानी हो रही है। कई महिलाओं के पास हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाणपत्र नहीं है। बिजली का बिल भी उनके नाम पर नहीं होने से दस्तावेज जुटाने में दिक्कत आ रही है।

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, धानी क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा | बूथों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। क्षेत्र के झांगपार बूथ की बीएलओ सीमा मद्धेशिया ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 15 लोगों ने नए मतदाता के रूप नाम जोड़ने के लिए फॉर्म जमा किया। क्षेत्र कोइलाडाड़ के बूथ नंबर 341 के बीएलओ सुखदेव ने बताया कि उनके बूथ पर कुल दो फॉर्म जमा हुए। बूथ नंबर 340 के बीएलओ ललिता देवी ने बताया कि उनके बूथ पर एक फॉर्म जमा हुआ जो नए मतदाता का था।
दोपहर तक बूथों पर नहीं दिखी मतदाताओं की रुचि
निचलौल। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और त्रुटियों में सुधार के लिए शनिवार को तहसील क्षेत्र के बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई थी। गांवों में एक दिन पहले ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन दोपहर तक अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी। दोपहर बाद लोगों ने बूथों पर पहुंचना शुरू किया और मतदाता सूची में संशोधन के लिए आवेदन किए। उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी ने अभियान की प्रगति परखने के लिए बाली, ओबरी, मदनपुरा, खोन्हौली, जगदौर, भागाटार और मिठौरा समेत दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया। सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा में दोपहर बाद तक कुछ बूथों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद संबंधित बूथों पर हलचल बढ़ी। शिकारपुर गांव में दोपहर बाद बीएलओ के पहुंचने पर मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने का काम शुरू हुआ। इससे पहले बूथ पर काम शुरू नहीं होने से लोगों को इंतजार करना पड़ा।


नाम जोड़ने के लिए 15 लोग पहुंचेअड्डा बाजार। महात्मा बुद्ध इंटर इमीडिएट कॉलेज अड्डा बाजार स्थित बूथ संख्या 274 पर बीएलओ सुदामा देवी के साथ उनके पुत्र संदीप कार्य देख रहे थे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में नाम जोड़ने के लिए 15 लोग पहुंचे। बूथ संख्या 273 के बीएलओ सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए चार लोग आए थे, डॉक्यूमेंट पूछकर चले गए। नईकोट कंपोजिट विद्यालय स्थित बूथ संख्या 293 पर मौजूद बीएलओ केशव कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए पांच लोग आए। फॉर्म भरने के दौरान जरूरत के कागजात पूछकर लौट गए। डॉक्यूमेंट तैयार करके उनके फॉर्म भर दिए जाएंगे। गजरही कंपोजिट विद्यालय स्थित बूथ संख्या 290 पर मौजूद बीएलओ शीला देवी ने बताया दो फॉर्म भरा गया। जिसमें सुमित का नाम नया जुड़ना था। जबकि लक्ष्मी का नाम कट गया था, उनका जोड़ने के लिए फॉर्म भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed