फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man who had gone to a wedding procession was found under suspicious circumstances

Maharajganj News: बरात गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Tue, 02 Dec 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to a wedding procession was found under suspicious circumstances
मृतक जिगर के रोते बिलखते परिजन।
बलुअहिया चौराहे से पचास कदम पश्चिम रोड के किनारे मिला शव
विज्ञापन

पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनन्तपुर मोथहीं निवासी जिगर सिंह (35) का सोमवार की सुबह करीब छह बजे तेंदुअहिया के बलुअहिया चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिगर सिंह रविवार की शाम बाइक से बरात गया था।
जानकारी के अनुसार, जिगर सिंह का शव बलुअहिया चौराहे से पचास कदम पश्चिम रोड के किनारे मिला और वहीं उसकी बाइक भी मिली। सुबह शव देखने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। शव के चेहरे पर गंभीर चोट दिखाई दे रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से जिगर सिंह के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। वह मौलागंज चौराहे पर एक खाद बीज की दुकान पर काम करता था। पुत्र दिग्विजय (7) और पुत्री जयक्लीन (5) सहित उसके दो बच्चे हैं। जिगर सिंह छह बहनों में दूसरे नंबर का था। बाकी पांच बहनें सीमा, प्रतिभा, रूबी, रीमा, जूली की शादी हो गई है। सबसे छोटी चांदनी की शादी अभी नहीं हुई है। इस हृदय विदारक घटना से मां विंदू देवी, पत्नी स्नेहलता सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि बाइक गिरने से ही मौत हुई है। उसकी बाइक भी पास में गिरी पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रमाणिक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed