फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man was found at the gate of a rice mill under construction under suspicious circumstances.

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थिति में निर्माणाधीन राइस मिल की गेट पर मिला युवक का शव

Wed, 11 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found at the gate of a rice mill under construction under suspicious circumstances.
धूल से पटा था शव, बगल में गिरी थी बाइक
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के ललाट पर दो जगह चोट के निशान दिखे
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत अड्डा संपतिहा मार्ग पर डूड़ी नदी पुल के निकट निर्माणाधीन राइस मिल गेट से सटे मंगलवार सुबह अजय वर्मा (30) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। बगल में बाइक गिरी पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक, अजय वर्मा मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थानांतर्गत गांव पकड़ियहवा के निवासी थे। बेलभार अड्डा में उनकी ससुराल है। उसी गांव में न्यू पीएचसी के बगल में उन्होंने चार साल पहले अपना निजी मकान बनवाया था। अजय चकदह चौराहा पर आभूषण की दुकान संचालित करते थे। ससुर नागेश्वर वर्मा के अनुसार, पत्नी विंद्रावती के आंख का ऑपरेशन हुआ है। बेटी संध्या और दामाद अजय वर्मा शाम को उनके घर देखने आए थे। भोजन के बाद बेटी मायके में मां के पास रुक गई। दामाद अकेले अपने घर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह 8 बजे दामाद की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव के ललाट पर दो जगह चोट के निशान हैं। मोबाइल, उंगलियों में चार सोने की अंगूठियां, जेब में 300 रुपये मिले हैं। शव के पास ही अजय की बाइक पड़ी हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रोकर रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास और पत्नी हो जा रहीं बेहोश

मंगलवार को डूड़ी नदी के पास निर्माणाधीन राइस मिल गेट पर अजय वर्मा का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पत्नी संध्या बेसुध हो गई। बेटे शिवांश (12) और वेदांत (8) भी दहाड़े मार कर रोने लगे। संध्या की मां विंद्रावती भी रो-रोकर बेहाल हो गईं। ससुर नागेश्वर वर्मा बदहवास हैं। साले राहुल वर्मा और शशिकांत वर्मा भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के लिए खुद को संभालते हुए विंद्रावती, संख्या और बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। सूचना पाकर गांव से अजय वर्मा के पिता ओम प्रकाश वर्मा और माता गुड्डी भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी जानकारी

राइस मिल के जिस गेट पर अजय वर्मा का शव पड़ा था, वह स्थान सीसीटीवी कैमरे की जद में है। मिल के कर्मचारी विनोद सिंह ने बताया कि शाम को मजदूरों के चले जाने के बाद उस गेट का ताला बंद कर दिया जाता है। थोड़ी दूर धर्म कांटा और बाउंड्री के भीतर पीछे की तरफ गल्ला और गायें रहती हैं। ऐसे में एक-दो की संख्या में कर्मचारी उस ओर रहते हैं। कोहरा घना होने के नाते दूर तक दिखाई नहीं पड़ता। सुबह 8 बजे मजदूर काम पर आए तब उस गेट पर शव पड़े होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

नौतनवा सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम जरूरी तथ्यों की जांच-पड़ताल में जुटी है। तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed