{"_id":"6824ed98b0ec4335db05106e","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-a-bush-on-the-side-of-the-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-149181-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क के किनारे झाड़ी में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क के किनारे झाड़ी में मिला लापता युवक का शव
Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन में नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच रानी लक्ष्मीबाई नगर में स्थित मस्जिद के सामने सड़क के किनारे स्थित झाड़ी में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान आकाश उपाध्याय निवासी वार्ड नंबर दो बाल्मिकी नगर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार युवक मंगलवार की सुबह से ही घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर में रानी लक्ष्मीबाई नगर स्थित मस्जिद के सामने सड़क के किनारे झाड़ी में युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की तो मृतक की पहचान आकाश उपाध्याय के रूप में हुई। युवक की माता माधुरी देवी नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स की काम करती हैं। जबकि युवक के दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, युवक के शव को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।