फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The benefits of the schemes must reach eligible children in a timely and effective manner.

Maharajganj News: पात्र बच्चों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ

Tue, 14 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The benefits of the schemes must reach eligible children in a timely and effective manner.
मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोबेशन विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा की।
इस दौरान सीडीओ ने योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। सीडीओ ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, सुरक्षा एवं समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विभिन्न संस्थानों एवं केंद्रों पर आने वाले बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा देखभाल के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि महिला कल्याण विभाग के निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत मिशन वात्सल्य की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत विकास खंड एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत 198 बालिकाएं तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 1,430 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 67 बच्चों को सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनपद की 44,962 बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, श्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एएचटीयू प्रभारी सहित प्लान इंडिया, मानव सेवा संस्था, सृष्टि सेवा संस्था, पीजीएसएस बैक टू सेवा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर इम्पावरमेंट एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed