{"_id":"699e170aa47c6957930164f3","slug":"the-barrier-had-not-fallen-the-train-had-to-be-stopped-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-154103-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहीं गिरा था बैरियर... रोकनी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहीं गिरा था बैरियर... रोकनी पड़ी ट्रेन
Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर बढ़नी क्षेत्र के परसा स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग पर हाईवे पर मंगलवार शाम चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन आ रही थी, लेकिन बैरियर गिराया ही नहीं गया था। यह देखकर चालक ने 200 मीटर पहले ही ट्रेन को रोक दी। लोगों ने जाकर बैरियर गिरवाया, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। हालांकि, जिम्मेदार सिग्नल न होने का हवाला देकर ट्रेन के रुकने की बात कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से बढ़नी जाने वाली 55075 नंबर की ट्रेन के परसा रेलवे स्टेशन से पूरब हाईवे पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पहले मंगलवार की सायं चार बजकर 44 मिनट बजे पहुंची। बैरियर नहीं गिरा देखकर चालक ने क्राॅसिंग से 200 मीटर दूरी पर ही ट्रेन रोक दी। क्राॅसिंग से कुछ ही दूरी पर ट्रेन को खड़ा देख आवागमन करने वाले वाहन चालकों के होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब कुछ लोग क्रासिंग के किनारे बने कमरे में गए तो तब वहां तैनात कर्मचारी ने आकर बैरियर गिराया। उधर ट्रेन चालक लगातार हाॅर्न बजा रहा था। सूत्रों के मुताबिक लगभग 20 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। इसके पहले गत 19 दिसंबर को गोरखपुर गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर शोहरतगढ़-चिल्हिया रेलवे स्टेशन के बीच गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग पर गेटमैन की लापरवाही से बैरियर नहीं गिरा था।
इस संबंध में परसा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर केपी सिंह ने बताया कि ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने के कारण खड़ी थी। रोड जाम न हो, इसलिए बैरियर नहीं गिराया गया था।